Maharishi University of Information Technology (MUIT) is a leading private university in Uttar Pradesh with campuses in Lucknow and Noida (Constituent unit of MUIT).
हिंदी दिवस समारोह 2026
कार्यक्रम की तिथि: 14 सितंबर 2026
आयोजक: महर्षि स्कूल ऑफ़ ह्यूमैनिटीज, लखनऊ परिसर एवं आईक्यूएसी के संयुक्त तत्वावधान में
उद्देश्य - महर्षि यूनिवर्सिटी ऑफ़ इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी , लखनऊ परिसर में महर्षि स्कूल ऑफ़ ह्यूमैनिटीज द्वारा, आईक्यूएसी के सहयोग से, “हिंदी दिवस 2026” समारोह का आयोजन विश्वविद्यालय के ऑडिटोरियम में हाइब्रिड मोड (ऑफलाइन एवं ऑनलाइन) में किया गया। इस वर्ष के आयोजन का मुख्य विषय “काव्य सृजन: परंपरा से आधुनिकता की ओर” रखा गया जिसका उद्देश्य विद्यार्थियों में हिन्दी भाषा, साहित्य एवं सृजनात्मक अभिव्यक्ति के प्रति रुचि विकसित करना था। कार्यक्रम के अंतर्गत आधुनिक अभिव्यक्ति एवं पारंपरिक एवं स्वरचित कविता प्रतियोगिताएँ आयोजित की गईं।
प्रतिभागी छात्र - विश्वविद्यालय के सभी संकायों के छात्र-छात्राएं।
कार्यक्रम का विवरण - कार्यक्रम का शुभारंभ पारंपरिक गुरु पूजन के साथ हुआ, जिसके पश्चात अधिष्ठाता डॉ. सरिता वर्मा ने उपस्थित अतिथियों, निर्णायकों एवं प्रतिभागियों का हार्दिक स्वागत करते हुए हिंदी भाषा एवं भारतीय संस्कृति के प्रति विश्वविद्यालय की प्रतिबद्धता को रेखांकित किया। इसके उपरांत अधिष्ठाता (शैक्षणिक) डॉ. नीरज जैन ने अपने प्रेरणादायक संबोधन में विद्यार्थियों को मातृभाषा के माध्यम से रचनात्मक अभिव्यक्ति हेतु प्रोत्साहित किया।
माननीय कुलपति प्रो. (डॉ.) भानु प्रताप सिंह ने अपने प्रेरणादायी उद्बोधन में हिंदी भाषा के ऐतिहासिक महत्व के साथ-साथ वर्तमान डिजिटल युग में उसकी बदलती भूमिका पर प्रकाश डाला तथा विद्यार्थियों को परंपरा और आधुनिकता के समन्वय से नवीन काव्य-सृजन हेतु प्रेरित किया।
कार्यक्रम के मार्गदर्शक सत्र में विश्वविद्यालय के माननीय कुलाधिपति श्री अजय प्रकाश श्रीवास्तव ने अपने उद्बोधन में हिंदी भाषा को राष्ट्रीय अस्मिता एवं सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक बताते हुए विद्यार्थियों को जीवन में हिंदी के व्यापक प्रयोग हेतु प्रेरित किया।
कार्यक्रम की मुख्य कड़ी ‘काव्य पाठ’ प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने दो श्रेणियों — पारंपरिक स्वरचित कविता एवं आधुनिक अभिव्यक्ति (मौखिक काव्य एवं लयात्मक वाचन) — में अपनी प्रस्तुतियाँ दीं। श्री अजय कुमार एवं श्री वेद प्रकाश द्वारा कंठस्थता, उच्चारण, भावाभिव्यक्ति, लय-ताल तथा मौलिकता जैसे मानदंडों के आधार पर प्रतिभागियों का मूल्यांकन किया गया।
पारंपरिक स्वरचित कविता श्रेणी में वंशिका (महर्षि स्कूल ऑफ ह्यूमैनिटीज, बीए पंचम सेमेस्टर) प्रथम, विनीत मौर्य (महर्षि स्कूल ऑफ साइंसेज, बीएससी पंचम सेमेस्टर) द्वितीय और अनुभव पांडे (महर्षि स्कूल ऑफ बिजनेस मैनेजमेंट, बीबीए तृतीय सेमेस्टर) तृतीय स्थान पर रहे, जबकि आधुनिक अभिव्यक्ति (मौखिक काव्य एवं लयात्मक वाचन) श्रेणी में वैभव श्रीवास्तव (महर्षि स्कूल ऑफ बिजनेस मैनेजमेंट, बीबीए तृतीय सेमेस्टर) प्रथम, सांभवी (महर्षि स्कूल ऑफ फार्मास्यूटिकल साइंसेज, बी.फार्मा प्रथम सेमेस्टर) द्वितीय और जिया सिंह (महर्षि स्कूल ऑफ लॉ, बीए एलएलबी प्रथम सेमेस्टर) तृतीय स्थान पर रहीं। प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कार एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
सभागार में विद्यार्थियों के उत्साहपूर्ण एवं भावपूर्ण काव्य-पाठ ने सभी उपस्थित श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। यह आयोजन विद्यार्थियों को हिन्दी की समृद्ध साहित्यिक परंपरा से जोड़ने तथा आधुनिक संदर्भों में उनकी सृजनात्मक प्रतिभा को अभिव्यक्त करने का प्रभावी मंच प्रदान करने में सफल रहा।
कार्यक्रम का समापन डॉ. विजय श्रीवास्तव द्वारा प्रस्तुत धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ, जिसमें उन्होंने सभी अतिथियों, निर्णायकों, प्रतिभागियों एवं आयोजन टीम के प्रति आभार व्यक्त किया।
इस संपूर्ण आयोजन का कुशल समन्वयन कार्यक्रम समन्वयक डॉ. मनोज कुमार सिंह एवं उनकी टीम द्वारा डॉ. सरिता वर्मा (अधिष्ठाता एमएसओएच) के मार्गदर्शन में किया गया।
छात्रों की प्रतिक्रिया - आयोजन को विद्यार्थियों द्वारा भरपूर सराहा गया, और इसे हिंदी भाषा के प्रति नई पीढ़ी में रुचि जाग्रत करने तथा परंपरा एवं आधुनिकता के समन्वय से रचनात्मक अभिव्यक्ति को बढ़ावा देने की दिशा में एक सराहनीय प्रयास बताया गया।
आभार - महर्षि स्कूल ऑफ ह्यूमैनिटीज माननीय कुलाधिपति श्री अजय प्रकाश श्रीवास्तव, माननीय कुलपति प्रो. (डॉ.) भानु प्रताप सिंह; कुलसचिव डॉ. गिरीश छिमवाल; उप कुलसचव डॉ. राजेश सिंह;, अधिष्ठाता (शैक्षणिक) डॉ. नीरज जैन; अधिष्ठाता के प्रति हार्दिक आभार करता है, जिनके अमूल्य समर्थन ने इस कार्यक्रम को सफल बनाया। धन्यवाद सभी निर्णायकों, संकाय सदस्यों, एवं बड़ी संख्या में उपस्थित रहे छात्र-छात्राओं एवं आई. टी. टीम को जिन्होंने इस कार्यक्रम को सफल बनाने में योगदान दिया।